GT रोड किनारे खड़ी ट्रक में लगी आग, पाइप लदे ट्रेलर तक पहुंचीं लपटें; मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

ट्रक में लगी आग
Gaya Ji News: गया जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडिस्थान में स्थित रॉयल ढाबा होटल के समीप सोमवार की दोपहर दो वाहनों में अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई. इस हादसे में एक ट्रक और पास खड़ी पाइप लोड ट्रेलर जलकर राख हो गए. सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
Gaya Ji News (गया के आमस से एस अली की रिपोर्ट ):
थाना क्षेत्र के चंडिस्थान में स्थित रॉयल ढाबा होटल के पास सोमवार की दोपहर वाहनों में अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई. बताया जाता है कि गमहरिया गांव निवासी मिन्हाज खान की ट्रक होटल के समीप खड़ी थी, जिसमें अचानक आग लग गई और देखते ही देखते समीप में खड़ी पाइप लोड एक ट्रेलर में भी आग लग गई. बताया जाता है कि आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि लोग बुझाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे.
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बुझाई आग
लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड के दो वाहन पहुंचे. दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत किया गया, मगर तब तक देर हो चुकी थी और वाहन जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त स्थान पर लगभग एक दर्जन वाहन खड़े थे, जिन्हें जल्दी-जल्दी हटाया गया, नहीं तो अन्य वाहनों में भी आग लग जाती. जिस स्थान पर आग लगी है, वहीं पर नेवारी का एक बड़ा गांज भी है, लेकिन उसे भी जलने से बचाया गया.
भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण केमिकल पाउडर में लगी आग
सूचना के अनुसार, ट्रक में किसी केमिकल का पाउडर लोड था, जिस कारण भीषण गर्मी और तेज धूप से आग लग गई. आग लगने के बाद आसमान में उठते काले धुंआ को देखकर काफी लोगों की भीड़ जुट गई. जीटी रोड के किनारे आग लगने से काफी देर तक अफरातफरी मची रही.
Also Read: गयाजी में ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा जांचने निकले सिटी एसपी, CCTV और गश्ती बढ़ाने के निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










