गयाजी में ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा जांचने निकले सिटी एसपी, CCTV और गश्ती बढ़ाने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सिटी एसपी ने शहर के जेवर दुकानों का लिया जायजा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News: गया के सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने शहर के विभिन्न ज्वेलरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान दुकानों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्डों की तैनाती का गहन जायजा लिया गया. सिटी एसपी ने ज्वेलरी व्यवसायियों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को ज्वेलरी प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित गश्ती और सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Gaya Ji News (रोशन कुमार की रिपोर्ट ):
सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने शहर के विभिन्न ज्वेलरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान दुकानों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती और अन्य सुरक्षा संबंधी उपायों का गहन जायजा लिया गया. गया पुलिस आमजन एवं व्यवसायियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की निरीक्षण और सुरक्षा समीक्षा की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी.

विज्ञापन

CCTV सक्रिय रखने और संदिग्धों पर निगरानी की अपील

इस अवसर पर ज्वेलरी व्यवसायियों को सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करने, सभी सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय एवं अद्यतन रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध परिस्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को देने हेतु निर्देशित किया गया. नगर पुलिस अधीक्षक ने व्यवसायियों से सुरक्षा संबंधी उपायों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की बात कही.

पुलिस पदाधिकारियों को नियमित गश्ती का आदेश

निरीक्षण के बाद सिटी एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को भी ज्वेलरी प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित गश्ती, सतर्क निगरानी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि व्यावसायिक क्षेत्रों में सुरक्षा चाक-चौबंद रहनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को रोका जा सके.

Also Read: गयाजी में कर चोरी पर सेल टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 1.90 करोड़ का माल जब्त

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन