गयाजी में कर चोरी पर सेल टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 1.90 करोड़ का माल जब्त

Updated:
विज्ञापन
gaya news

गया- शहर के एक प्रतिष्ठान में सेल्स टैक्स द्वारा की जा रही कार्रवाई

Gaya Ji News: कर चोरी के खिलाफ सेल्स टैक्स विभाग की ओर से मगध प्रमंडल के सात अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शनिवार को शुरू की गयी छापेमारी रविवार देर रात पांच प्रतिष्ठानों में पूरी हुई. कागजात नहीं दिखाए जाने के कारण चार प्रतिष्ठानों से करीब एक करोड़ 90 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है. टिकारी रोड के सतगुरु ट्रेडर्स में सबसे अधिक 1.15 करोड़ रुपये के पान मसाला और सिगरेट जब्त किये गये हैं.

विज्ञापन

Gaya Ji News: ( गयाजी से नीरज कुमार की रिपोर्ट ) :
कर चोरी के खिलाफ सेल टैक्स विभाग की ओर से मगध प्रमंडल के सात अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शनिवार को शुरू की गयी छापेमारी रविवार देर रात पांच प्रतिष्ठानों में कार्रवाई पूरी हुई. मगध प्रमंडल के राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि गया शहर सहित जिले के पांच और औरंगाबाद और मोहनिया में एक-एक सहित कुल सात व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शनिवार को दोपहर बाद छापेमारी शुरू की गयी थी. उन्होंने बताया कि संचालकों द्वारा कार्रवाई के दौरान जांच टीम को उपलब्ध सामानों का कोई कागजात नहीं दिखाया गया. कागजात नहीं दिखाये जाने के कारण चार प्रतिष्ठानों से करीब एक करोड़ 90 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है.

सतगुरु ट्रेडर्स में 1.15 करोड़ की जब्ती

राज्य कर अपर आयुक्त ने बताया कि सबसे अधिक टिकारी रोड के सतगुरु ट्रेडर्स में 1.15 करोड़ रुपये के पान मसाला और सिगरेट जब्त किये गये. इसके साथ ही शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित लक्ष्मी नारायण ट्रेडर्स व सिविल लाइंस थाने के सामने स्थित ग्लोबल मार्केटिंग में दूसरे दिन रविवार को भी कार्रवाई जारी रही. उन्होंने बताया कि राज्य कर आयुक्त सह सचिव संजय सिंह के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई में खरीद-बिक्री और टैक्स भुगतान की स्थिति की जांच की जा रही है. पूरी कार्रवाई खत्म होने के बाद ही टैक्स चोरी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इमामगंज, औरंगाबाद और मोहनिया के प्रतिष्ठानों पर भी चला विभाग का डंडा

राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि इमामगंज में पान-मसाला के प्रतिष्ठान राधेश्याम इंटरप्राइजेज में 20 लाख 50 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया. इसके अतिरिक्त औरंगाबाद के लक्ष्मी नारायण इंटरप्राइजेज में 44 लाख 12 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया. जबकि मोहनिया (भभुआ) के भुवनेश्वरी ट्रेडर्स में 29 लाख 25 हजार रुपये की बिक्री छिपाने का मामला पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि इन सभी मामलों में विधि सम्मत जुर्माना व पेनाल्टी सहित अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, गया-औरंगाबाद-कैमूर के 7 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन