गया जंक्शन के पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ा जायेगा, आधुनिक सुविधाओं से लैस बनेगा नया एफओबी

Updated:
विज्ञापन

पुराने फुट ओवरब्रिज की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के तहत प्लेटफॉर्म नंबर एक के हावड़ा एंड की ओर स्थित पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़कर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा. इस पर एलईडी लाइट, आधुनिक साउंड सिस्टम और डिजिटल ट्रेन रूट डिस्प्ले जैसी सुविधाएं होंगी.

विज्ञापन

गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के तहत स्टेशन परिसर में एक और महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है. प्लेटफॉर्म नंबर एक के हावड़ा एंड स्थित पुराने फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को तोड़कर उसकी जगह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया फुट ओवरब्रिज बनाया जायेगा. इसके लिए रेलवे के निर्माण (कंस्ट्रक्शन) विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं.

विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नया फुट ओवरब्रिज यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर आवागमन को ध्यान में रखकर तैयार किया जायेगा.

कंस्ट्रक्शन विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुराने फुट ओवरब्रिज को जल्द ही हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके बाद निर्धारित डिजाइन के अनुसार, नये फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जायेगा.

उन्होंने कहा कि स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गया जंक्शन को आधुनिक रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए लगातार आधारभूत संरचनाओं का विस्तार किया जा रहा है.

नये फुट ओवरब्रिज के निर्माण से यात्रियों की आवाजाही पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम होगी.

आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से होगा लैस

नया फुट ओवरब्रिज आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से सुसज्जित होगा. इस पर उच्च गुणवत्ता वाली एलईडी लाइटें लगायी जायेंगी, जिससे रात के समय भी यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी. इसके अलावा अत्याधुनिक साउंड सिस्टम लगाया जायेगा, जिससे ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान और अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं स्पष्ट रूप से सुनाई देंगी.

यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज पर डिजिटल ट्रेन रूट डिस्प्ले चार्ट भी लगाया जायेगा. इसके माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों के प्लेटफॉर्म, समय और रूट संबंधी जानकारी आसानी से मिल सकेगी.

रेलवे का मानना है कि इससे भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में सहूलियत होगी और अनावश्यक अफरातफरी से भी बचाव होगा. नया फुट ओवरब्रिज तैयार होने के बाद गया जंक्शन पर यात्रियों को पहले की तुलना में कहीं अधिक सुविधाजनक और आधुनिक यात्रा अनुभव मिलेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन