गया जी : बेलागंज प्रखंड सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, निवर्तमान बीडीओ को दी गई विदाई

Updated:
विज्ञापन
बेलागंज में निवर्तमान बीडीओ डॉ. राघवेंद्र शर्मा को भावभीनी विदाई, नए बीडीओ संजय कुमार राय का स्वागत | Prabhat Khabar Network

बेलागंज में निवर्तमान बीडीओ डॉ. राघवेंद्र शर्मा को भावभीनी विदाई, नए बीडीओ संजय कुमार राय का स्वागत | Prabhat Khabar Network

बेलागंज प्रखंड सभागार में मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शांति यादव ने की. इस दौरान निवर्तमान बीडीओ डॉ. राघवेंद्र शर्मा को सम्मानित कर विदाई दी गई तथा नवपदस्थापित बीडीओ संजय कुमार राय का स्वागत किया गया.

विज्ञापन

बेलागंज प्रखंड सभागार में मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शांति यादव ने की.

इस अवसर पर निवर्तमान बीडीओ डॉ. राघवेंद्र शर्मा को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित करते हुए विदाई दी गयी. वहीं, नवपदस्थापित बीडीओ संजय कुमार राय का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

भावुक हुए निवर्तमान बीडीओ डॉ. राघवेंद्र शर्मा

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राघवेंद्र शर्मा भावुक हो गये. उन्होंने कहा कि बेलागंज के लोगों से मिला सम्मान जीवनभर याद रहेगा. उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में तबादला एक सामान्य प्रक्रिया है और अपने कार्यकाल में उन्होंने हर संभव लोगों की सहायता करने का प्रयास किया.

वहीं, नये बीडीओ संजय कुमार राय ने जनप्रतिनिधियों व प्रखंडवासियों को भरोसा दिलाया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायी जायेगी और सभी के सहयोग से बेहतर कार्य किया जायेगा.

गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता महेश शर्मा ने किया. मौके पर खिजरसराय बीडीओ पूजा गहलौत, मनरेगा पीओ पुष्पा कुमारी, थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, कांग्रेस नेता नूनु सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रंजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य नागमणि विश्वकर्मा, मुखिया वीरदानंद प्रसाद, गौतम कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि विनोद यादव, विकास कुमार, जिला पर्षद प्रतिनिधि गुड्डू यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रखंडकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन