गया जी : परैया खुर्द पंचायत के वार्ड 10 में गहराया पेयजल संकट, नल-जल योजना लंबे समय से ठप
सांकेतिक तस्वीर
परैया खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या 10 में नल-जल योजना लंबे समय से ठप रहने के कारण भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है. पानी के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज भटकना पड़ रहा है, और समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.
भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच प्रखंड के परैया खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या 10 में पेयजल संकट गहरा गया है. गांव में नल-जल योजना लंबे समय से ठप पड़ी है, जिससे ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.
पानी के लिए लोगों को दूर-दराज के चापाकलों और निजी बोरिंगों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना की खराबी को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गयी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला. आरोप है कि वार्ड सदस्य इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं.
सुबह होते ही घर की महिलाएं बाल्टी और बर्तन लेकर पानी की तलाश में निकल जाती हैं. तेज धूप और भीषण गर्मी में पानी ढोकर लाना उनकी दिनचर्या बन चुका है, जिससे गरीब परिवारों का दैनिक काम भी प्रभावित हो रहा है.
प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से ठप पड़ी नल-जल योजना की मरम्मत कराने और नियमित जलापूर्ति शुरू करने की मांग की है.
लोगों ने कहा कि जल्दी ही पेयजल समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो वे सामूहिक रूप से प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष उग्र प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए