Gaya News : दूसरे दिन सबसे अधिक मध्य प्रदेश व गुजरात से आये श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान का कर्मकांड

Updated:
विज्ञापन
Gaya News : दूसरे दिन सबसे अधिक मध्य प्रदेश व गुजरात से आये श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान का कर्मकांड

Gaya News :16 दिसंबर से शुरू एक मासीय पितृपक्ष मेला के दूसरे दिन मध्य प्रदेश व गुजरात से आये श्रद्धालुओं ने पिंडदान किया.

विज्ञापन

गया. इस बार 16 दिसंबर से शुरू एक मासीय पितृपक्ष मेला के दूसरे दिन मंगलवार को सबसे अधिक मध्य प्रदेश व गुजरात से आये श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के आत्मा की शांति व मोक्ष प्राप्ति की कामना को लेकर कुल पंडा के निर्देशन में पिंडदान, श्राद्धकर्म व तर्पण का कर्मकांड संपन्न किया. सूर्योदय के साथ वेदी स्थलों तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जो शुरू हुआ वह दोपहर बाद तक जारी रहा. श्रद्धालु पूरे विधि विधान के साथ फल्गु नदी, विष्णुपद, देवघाट व अन्य वेदी स्थलों पर पिंडदान, श्राद्धकर्म व तर्पण का कर्मकांड संपन्न किया. मालूम हो कि इस मेले में विशेष कर महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश राज्यों से सर्वाधिक तीर्थयात्री पहुंचते हैं. मंगलवार को अन्य राज्यों से आये तीर्थयात्रियों के साथ विशेष कर मध्य प्रदेश व गुजरात के ढाई हजार से अधिक तीर्थयात्री अपने पितरों के आत्मा की शांति व मोक्ष प्राप्ति की कामनाओं को लेकर पिंडदान श्राद्ध कर्म व तर्पण का कर्मकांड पूरा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन