अब बिहार से सीधे जाइए विदेश, गया से इन देशों के लिए शुरू हुआ विमान सेवा, जानें शेड्यूल
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Sep 2024 2:32 PM
Gaya Airport News: बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से अंतरराष्ट्रीय विमानों का आगमन और प्रस्थान 10 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगा. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय उड़ाने 29 मार्च तक चलेंगी. इसको लेकर गया एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
Gaya Airport News: बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से अंतरराष्ट्रीय विमानों का आगमन और प्रस्थान 10 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगा. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय उड़ाने 29 मार्च तक चलेंगी. इसको लेकर गया एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर को थाई एयरवेज की पहली फ्लाइट गया पहुंचेगी. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ये उड़ानें तकरीबन 5 माह तक चलेंगी. गया एयरपोर्ट से उड़ानें पर्यटन सीजन आते ही शुरू हो जाती हैं. इसके बाद पूरे सीजन तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का आगमन-प्रस्थान चलता रहता है.
गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विभिन्न इंटरनेशनल फ्लाइटों का आगमन प्रस्थान होगा. बताया जा रहा है कि गया एयरपोर्ट पर जिन अंतरराष्ट्रीय विमानों का आगमन प्रस्थान होगा, उसमें थाई एयरवेज ड्रुक एयरवेज, भूटान एयरवेज, इंडिगो, म्यांमार नेशनल फ्लाइट आदि है. यह उड़ाने 10 अक्टूबर से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेगी. इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
इन देशों के लिए उड़ान भरेंगी विमानें
गया एयरपोर्ट प्रशासन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के आगमन और प्रस्थान का शेड्यूल जारी किया गया है. जारी किए गए शेड्यूल में बताया गया है कि 10 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू होंगी, जो कि 29 मार्च तक चलेंगी. वहीं यदि यात्रियों की आने की संख्या में इसके बाद भी बढ़ोतरी देखी जाएगी तो अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइटों के आगमन प्रस्थान की तिथि और भी बढ़ाई जा सकती है. म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम और भूटान आदि देशों से शेड्यूल और चार्टर्ड विमानों की आवाजाही होती है, जो मार्च तक जारी रहती है.
Also Read: विदेशों में फैल रही है सनातन परंपरा, पूर्वजों को तर्पण देने दुनियाभर से गया पहुंच रहे हैं लोग
एयरपोर्ट पड़ होगी मंकीपॉक्स की जांच
वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों की जांच की जाएगी. गया एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम को तैनात की गई है, जो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों की मंकीपॉक्स की जांच करेगी. गौरतलब हो कि ठंड के दिनों में पर्यटन सीजन शुरू हो जाता है और काफी तादाद में विदेशी यात्रियों का आवागमन शुरू हो जाता है. गया-बोधगया अंतरराष्ट्रीय स्थली है, काफी संख्या में विदेशी पर्यटक यहां आते हैं.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










