कार्यकर्ताओं को दिया ”बूथ जीतो चुनाव जीतो” का मंत्र

Updated:
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को दिया ”बूथ जीतो चुनाव जीतो” का मंत्र

नगर मंडल शेरघाटी में बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत होटल कृष्णा इंटरनेशनल में एक बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंह और संचालन ग्रामीण अध्यक्ष रवि सिंह ने किया.

विज्ञापन

शेरघाटी. नगर मंडल शेरघाटी में बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत होटल कृष्णा इंटरनेशनल में एक बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंह और संचालन ग्रामीण अध्यक्ष रवि सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह और प्रभारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य शंभू नाथ केसरी मौजूद रहे. अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” का मूल मंत्र देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. बैठक में नगर मंडल शेरघाटी के मोर्चा के सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को सम्मानित किया गया, जिनमें अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष उदय पासवान, युवा मोर्चा के शुभांशु सिंह, ओबीसी मोर्चा के परमानंद मनी, किसान मोर्चा के पंकज कुमार, महिला मोर्चा की सोनी देवी और अल्पसंख्यक मोर्चा के मोहम्मद समीम शामिल रहे. इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अजीत मिश्रा, राम जय सिंह, निकू कुमार, मुरारी प्रसाद सिन्हा, डिंपल देवी, रंजू देवी, गोविंद कुमार, मुन्ना कुमार, पहलाद सिन्हा, प्रमोद सिंह, सुरेश शाह, सुनीता देवी, चंपा देवी, संजीव गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन