ePaper

बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में नि:शुल्क होम्योपैथिक शिविर

Updated at : 28 Sep 2025 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में नि:शुल्क होम्योपैथिक शिविर

मगध होम्योपैथिक अस्पताल, कुकरा ने रविवार को बुनियादगंज थाना क्षेत्र के बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया.

विज्ञापन

गया जी. मगध होम्योपैथिक अस्पताल, कुकरा ने रविवार को बुनियादगंज थाना क्षेत्र के बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया. शिविर में 47 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं दी गयीं. ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया. शिविर के बाद अस्पताल प्रबंधन की बैठक हुई जिसमें नवनिर्मित भवन के रखरखाव, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और भविष्य में शिविरों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई. बैठक का संचालन डॉ अरुण कुमार और मेडिकोज रिंकू कुमारी ने किया. बैठक में संघ के सचिव डॉ प्रभात कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार गुप्ता, सहसचिव डॉ बीपी करण, संरक्षक डॉ मनोज कुमार, प्रेस प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार वर्मा, डॉ अरुण कुमार, डॉ बीबी मेहता, अस्पताल सहायक विनय कुमार एवं मेडिको रिंकू कुमारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन