फुटबॉल टूर्नामेंट : गया व इसीआर की टीम ने जीते मैच

Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 20 Apr 2025 8:27 PM

विज्ञापन

अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच इसीआर रेलवे व जहानाबाद के बीच खेला गया. इसीआर रेलवे की टीम ने जहानाबाद को 7-2 से हराकर पूरे तीन अंक प्राप्त किये.

विज्ञापन

फोटो-गया-हरिबंश-105 मैच के दौरान खिलाड़ी संवाददाता, गया अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच इसीआर रेलवे व जहानाबाद के बीच खेला गया. इसीआर रेलवे की टीम ने जहानाबाद को 7-2 से हराकर पूरे तीन अंक प्राप्त किये. रेलवे की ओर से मैच के 22, 30 ,53, 65 वें मिनट पर नवदीप सिंह, 42 वें मिनट में हरमनदीप सिंह, 47वें मिनट में शिवांग कुमार ने व अंतिम गोल 69 वें मिनट पर राजू मंडल ने किया. जहानाबाद की ओर से संतोष कुमार ने 26 वें मिनट और शिव कुमार ने 35 वें मिनट में गोल किया. मध्यांतर तक दोनों टीमें दो-दो की बराबरी पर थीं. मध्यांतर के बाद इसीआर के खिलाड़यों ने जहानाबाद के गोल पोस्ट पर कई अच्छे आक्रमण किये. परिणाम स्वरूप कई गोल बनते चले गये और टीम 7-2 से विजय हुई. नवदीप को मैन ऑफ द मैच दिया गया. दूसरा मैच गया और नालंदा के बीच काफी संघर्ष वाला रहा. पहले हाफ में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं. गया के खिलाड़ियों को कई मौके मिले परंतु गोल करने में कामयाब नहीं हुए. एकमात्र गोल मैच के 88 वें मिनट पर मोहम्मद साजिद ने कर अपनी टीम को एक शून्य से विजय कर पूरे तीन अंक प्राप्त कराये. इस मैच के मैन ऑफ द मैच मोहम्मद साजिद को मिला. पहले मैच के निर्णायक परवेज आलम, कैलाश प्रसाद, दिनेश कुमार, मो शमीम व दूसरे मैच में रोशन कुमार गुप्ता, शशि मोहन सिंह, कैलाश प्रसाद थे. मौके पर मोती करीमी, मनोज चौरसिया, सियाजउद्दीन, मो आफाक अंसारी व अन्य थे. सोमवार को बक्सर का मुकाबला जहानाबाद के साथ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन