ePaper

नवरात्र के समय ट्रेनों में मिलेगा बिना लहसुन-प्याज का भोजन

Updated at : 20 Sep 2025 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्र के समय ट्रेनों में मिलेगा बिना लहसुन-प्याज का भोजन

नवरात्र को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष भोजन व्यवस्था की है.

विज्ञापन

गया जी. नवरात्र को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष भोजन व्यवस्था की है. 22 सितंबर से दो अक्तूबर तक ट्रेनों के पेंट्रीकार और स्टेशनों के स्टॉल पर बिना लहसुन-प्याज व फलाहारी भोजन उपलब्ध रहेगा. मेनू में भी बदलाव कर दाल-बाटी और चूरमा, पनीर मखनी, गट्टे की सब्जी को शामिल किया गया है. खानपान मैनेजर बताते हैं कि व्रतधारियों के लिए विशेष व्यवस्था के तहत सेंधा नमक के साथ आलू-जीरा और मीठे में साबूदाने की खीर दी जायेगी. नाश्ते में केला व सेब आदि भी दिये जायेंगे.पहली थाली में फल, पकौड़े और दही मिलेंगे. जबकि दूसरी थाली में पराठे, साबूदाने की खिचड़ी और अलग-अलग तरह के तीन सब्जियां रहेंगी. तीसरी थाली में आलू की सब्जी, दो पराठे और साबूदाने की खीर मिलेगी. चौथी थाली में आलू के पराठे और पनीर के पराठे मिलेंगे. आइआरसीटीसी की मानें तो रेल यात्री फलाहारी भोजन का भी ऑर्डर कर सकेंगे. आइआरसीटीसी का कहना है कि यदि इसका रिस्पांस अच्छा रहा तो योजना आगे भी जारी रह सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन