बिजली चोरी के मामले में पांच लोगों पर जुर्माना, मामला दर्ज

Published by : MANOJ MISHRA Updated At : 19 Mar 2025 5:15 PM

विज्ञापन

विद्युत विभाग ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर प्रखंड भर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

डुमरिया.

विद्युत विभाग ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर प्रखंड भर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया. मंगलवार को डुमरिया विद्युत विभाग के कनीय अभियंता प्रदीप कुमार साह ने मैगरा थाना क्षेत्र की सेवरा पंचायत अंतर्गत बिकुआ कलां व सेवरा गांव में बिजली चोरी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें बिकुआ कलां गांव निवासी शिवनंदन मिस्त्री, अंतु कुमार, शकुंतला देवी व सेवरा गांव निवासी प्रेमनी देवी, विनोद राम को मीटर से बाइपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया. इनके विरुद्ध स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया है. शिवनंदन मिस्त्री पर 16,273, अंतु कुमार पर 29,947, शकुंतला देवी पर 29,659, प्रेमनी देवी पर 6,227 व विनोद राम पर 22,111 रुपये जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाने में बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. कनीय अभियंता प्रदीप कुमार साह ने बताया कि स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ MISHRA

लेखक के बारे में

By MANOJ MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन