ePaper

मोबाइल दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ नष्ट

Updated at : 12 May 2024 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ नष्ट

फतेहपुर थाना क्षेत्र के करियादपुर बाजार में रविवार को एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गयी. दुकान में रखा पांच लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया.

विज्ञापन

फतेहपुर. फतेहपुर थाना क्षेत्र के करियादपुर बाजार में रविवार को एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गयी. दुकान में रखा पांच लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. आसपास के लोगों के सहयोग से आग को बुझाया गया है. जान-माल की कोई क्षति नहीं है. दुकानदार राजेश कुमार कथाडीह गांव का रहनेवाला है. दुकान साहू मोबाइल सेंटर के नाम से संचालित थी. दुकान के अंदर इलेक्ट्रॉनिक्स सहित मोबाइल, पंखा आदि रखा हुआ था. राजेश ने बताया कि तीन बजे से पहले दुकान का शटर लगाकर खाना खाने चला गया था. उसी वक्त आग लगने की सूचना मिली. दुकान में आग बिजली के शाॅर्ट सर्किट से लगी है. घटना की जानकारी पाकर फतेहपुर थाने की पुलिस पहुंची और जायजा लिया. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटना में किसी प्रकार के जान माल की क्षति नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन