गया जी : तेज रफ्तार ट्रक ने प्रेस गाड़ी को 100 मीटर तक घसीटा, उड़े परखच्चे, चालक समेत दो घायल

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से प्रेस वाहन क्षतिग्रस्त, दो घायल

ट्रक की टक्कर के बाद दुर्घटना ग्रस्त प्रेस बाहन | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji Accident News : गया जी–गोह मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने नवबिहार टाइम्स के प्रेस वाहन को टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में वाहन चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ट्रक ने प्रेस वाहन को करीब 100 मीटर तक घसीटा.

विज्ञापन

Gaya Ji Accident News : गया जी–गोह मुख्य मार्ग पर मंजाठी मोड़ के समीप बुधवार की रात करीब एक बजे नवबिहार टाइम्स का प्रेस वाहन एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया. इस भीषण सड़क हादसे में वाहन चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि प्रेस वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को लेकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया. घायलों की पहचान औरंगाबाद जिले के सोहलपुरा निवासी राहुल कुमार तथा कवई गांव निवासी मृतराज कुमार के रूप में की गई है.

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

सड़क हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आवाज सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों की सक्रिय मदद से दोनों घायलों को तुरंत गोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अभिनव चंद्र ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में राहुल के हाथ में और मृतराज के सिर में गंभीर चोट आई है. हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल पूरी तरह खतरे से बाहर बताई गई है.

प्रेस वाहन को 100 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक

घायल चालक राहुल ने घटना के संबंध में बताया कि वह औरंगाबाद से नव बिहार टाइम्स का अखबार लोड कर दाउदनगर, गोह, कोंच होते हुए पटना की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मंजाठी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके प्रेस वाहन में सीधे जोरदार टक्कर मार दी और वाहन को करीब 100 मीटर की दूरी तक घसीटता हुआ ले गया.

हादसे की आधिकारिक सूचना मिलने पर कोंच थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है.

Also Read : गया जी के दिघी तालाब में बनेगा आइकॉनिक ब्रिज, 3.35 करोड़ की लागत से तीन महीने में होगा सौंदर्यीकरण


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन