गया जी के नौडीहा गांव में एक रात चार घरों में चोरी, लाखों की नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर

Updated:
विज्ञापन
नौडीहा में एक ही रात चार घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद जनप्रतिनिधियों से अपनी चिंता साझा करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji News : गया जी के नौडीहा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने चार घरों में घुसकर लाखों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और ग्रामीण भयभीत हैं.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. एक ही रात में चार घरों में चोरी होने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, चोरों ने राजेश दास, रेहान खान, अतुरहमान खान तथा लखन दास के घर में घुसकर नकदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली.

सुबह नींद खुलने पर बिखरा मिला सामान

गुरुवार की सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घरों का सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत गुरुआ थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली और अपनी जांच शुरू कर दी है.

लगातार बढ़ रही घटनाओं से ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अब गांव में रात को खुद पहरा देने की नौबत आ गई है. पीड़ित परिवारों ने चोरी गए सामान का आकलन कर पुलिस से शीघ्र इस पूरी घटना का खुलासा करने और दोषियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है.

नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग

इधर, चोरी की घटना के बाद मुखिया प्रतिनिधि राणा संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख सुनील कुमार दास सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एक बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने, नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा दोषियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read : गया जी के दिघी तालाब में बनेगा आइकॉनिक ब्रिज, 3.35 करोड़ की लागत से तीन महीने में होगा सौंदर्यीकरण


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन