पिंडदानियों से वाहन पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 15 Sep 2025 5:12 PM

विज्ञापन

सीओ के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन

सीओ के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच

प्रतिनिधि, मानपुर. नगर निगम के वार्ड 53 के सलेमपुर व सीताकुंड में देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों से वाहन पार्किंग के नाम पर अवैध रूप से वसूली करने के खिलाफ जिला प्रशासन ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदक दंडाधिकारी सह सीओ सुबोध कुमार ने बताया कि मानपुर के फल्गु नदी पूर्वी तट स्थित सीता कुंड पर पिंडदान करने पहुंचे पिंडदानियों के वाहन से वाहन पार्किंग के नाम पर जबरन वसूली की जा रही थी. इसकी सत्यता की जांच की गयी. उसके बाद सलेमपुर मुहल्ले के रहने वाले दीपक यादव (पिता स्वर्गीय लल्लू यादव) व उसके 10 अज्ञात गुर्गों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि दंडाधिकारी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है. सीओ ने बताया कि उसे नगर निगम से निश्चित जगह पर पार्किंग शुल्क लेने का ठेका मिला था, लेकिन पार्किंग शुल्क वसूलने के मामले में अनियमितता देखी गयी.

जिला प्रशासन की हो रही निंदा

जानकारी के अनुसार, गया जी में देश-विदेश के अलावा अन्य राज्यों के लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति व मोक्ष की प्राप्ति को लेकर पिंडदान कर्मकांड करने लाखों की संख्या में आते हैं. इस दौरान जबरन वसूली से जिला प्रशासन की छवि धूमिल हो रही थी. इसको लेकर कड़ा कदम उठाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन