दिनकर जयंती समारोह में साहित्य और संस्कृति का महत्व बताया

बेलागंज स्थित सभागार में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती और विमला देवी स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ.
बेलागंज. बेलागंज स्थित सभागार में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती और विमला देवी स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता समाजसेवी जितेंद्र कुमार और संचालन पूर्व शिक्षक शशि भूषण चौरसिया ने किया. पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि साहित्य संस्कृति को जन्म देती है और जब राजनीति भटकती है तो उसे साहित्य ही संभालता है. उन्होंने आर्थिक शक्ति के बावजूद भारत की सांस्कृतिक श्रेष्ठता पर जोर देते हुए कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका से आंख में आंख मिलाकर बात करते हैं. उन्होंने दिनकर को जनकवि बताते हुए समाज में जातीय कटुता फैलाने वालों के प्रति चेतावनी दी. विमला देवी स्मृति सम्मान के तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के नामांकित बच्चों को सम्मानित किया गया. समारोह में पूर्व मुखिया रामविनय सिंह, अनिल कुमार, सिद्धू शर्मा, पंकज कुमार, ओम प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




