टिकारी के सब्जी मार्केट के पास हटाया गया अतिक्रमण

Updated at : 09 May 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
टिकारी के सब्जी मार्केट के पास हटाया गया अतिक्रमण

प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पर्षद द्वारा बेलहड़िया मोड़ से लेकर सब्जी मार्केट तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन

टिकारी. प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पर्षद द्वारा बेलहड़िया मोड़ से लेकर सब्जी मार्केट तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई की गयी. इस दौरान कई अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी गयी कि दुबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना वसूला जायेगा. हालांकि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई समाप्त होते ही पुनः अतिक्रमण हो गया. यहां बता दें कि नगर पर्षद प्रशासन ने टिकारी को अतिक्रमण मुक्त करने का संकल्प लिया है. पिछले माह फुटपाथी दुकानदारों के साथ नगर पर्षद के प्रशासन के साथ हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई थी. इसमें एक मई से अपनी-अपनी दुकानें पोस्ट ऑफिस मार्ग में लगाये जाने का निर्णय लिया गया था. उक्त जानकारी सफाई निरीक्षक ने दी. कार्रवाई के दौरान मौजूद सफाई निरीक्षक नारायण सिंह सहित कई नगर पर्षद कर्मी शामिल थे. उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन