ePaper

चुनाव के दौरान हंगामा करनेवाले आठ से पूछताछ

Updated at : 11 Nov 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव के दौरान हंगामा करनेवाले आठ से पूछताछ

इस दौरान 22 लोगों को डिटेन कर मतदान समाप्त होने तक थाना परिसर में रखा गया

विज्ञापन

फतेहपुर. बोधगया विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर हंगामा करने वाले उपद्रवियों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह नजर रखें हुए थी. बोधगया, फतेहपुर, टनकुप्पा व गुरपा की पुलिस लगातार मतदान केंद्र पर जाकर हालत का जायजा लेते रहीं. इस दौरान 22 लोगों को डिटेन कर मतदान समाप्त होने तक थाना परिसर में रखा गया. टनकुप्पा थाना प्रभारी वसंत कुमार राय ने बताया कि देवड़ा, सोनबिगहा, चोवार व खबरा से चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने की आशंका में 14 लोगों को डिटेन किया गया. इधर, फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि डुमरीचट्टी, गणेशीडीह व खरहारा से पांच लोगों को डिटेन किया गया. वहीं, गुरपा थाना प्रभारी शिवनंदन कुमार ने बताया कि चोडी, रैगनी से तीन लोगों को डिटेन किया गया था. सभी को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद छोड़ा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन