गया जी : झाड़ियों से संदिग्ध हालत में मिली महिला, अस्पताल में भर्ती; अनहोनी की आशंका पर जांच शुरू

झाड़ी से पीड़ित महिला को रेस्क्यू करने में जुटी 112 की पुलिस | Prabhat Khabar Network
गया में एक सुनसान झाड़ी से पुलिस ने नशे में धुत एक महिला को बचाया, जिसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने दो संदिग्ध युवकों की पिटाई की, जो फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गया जी-नावाद मुख्य मार्ग स्थित मेहता पेट्रोल पंप के समीप बंगलापर खंडहरनुमा झाड़ी से पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में 25 से 30 वर्षीय महिला को रेस्क्यू कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे प्रभावती अस्पताल रेफर कर दिया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे में धुत महिला के पास से दो संदिग्ध अवस्था में युवकों को पकड़ा गया और उसका जमकर धुनाई कर दिया.
लेकिन, भीड़ से दोनों किसी तरह भागने में कामयाब हो गये. स्थानीय लोगों के अनुसार महिला के साथ कथित तौर पर बदमाशों ने झाड़ी में ले जाकर हैवानियत किया है. क्योंकि उसका कपड़ा शरीर पर अस्त वस्त हालत में था.122 पुलिस ने महिला के अनुसार उसके शरीर पर कुछ जगहों पर दरिंदगी करने वाले लोगों ने नोच खरोंच कर रखा था.उधर स्थानीय पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.पूछताछ में महिला वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेठी गांव निवासी परिचय बता रही थी.
लोगों में आक्रोशस्थानीय लोगों ने बताया कि इस व्यस्ततम जगह पर झाड़ीनुमा सुनसान जगह पर इस तरह की दिनदहाड़े दरिंदगी करने वाले बदमाशों को पुलिस पहचान कर आगे की करवाई करें.ताकि, लोगों में कानून का डर पैदा हो गयी.
क्या कहते है थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि पीड़ित महिला शराब नशे के साथ कुछ मानसिक तौर पर कमजोर दिख रही है.प्रथम दृष्टया महिला के साथ किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता. मेडिकल जांच के बाद ही सबकुछ खुलासा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










