डीएम पहुंचे गुरुआ, उत्तर कोयल नहर परियोजना का निरीक्षण

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 28 Jun 2025 5:36 PM

विज्ञापन

गुरुआ प्रखंड के पकरी गांव के निकट उत्तर कोयल नहर परियोजना के कैनाल पर शनिवार को डीएम शशांक शुभंकर ने उत्तर कोयल नहर परियोजना के प्रगति कार्य का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के पकरी गांव के निकट उत्तर कोयल नहर परियोजना के कैनाल पर शनिवार को डीएम शशांक शुभंकर ने उत्तर कोयल नहर परियोजना के प्रगति कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान परियोजना के अधिकारियों ने नक्शा अपलोड कराने समेत कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. कार्यों में तेजी लाने की बात भी कही. डीएम के द्वारा नहर के निरीक्षण करने से किसान-मजदूरों के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है. समय से उतर कोयल नहर परियोजना चालू हुआ, तो सैकड़ों गांव के किसान मजदूर लाभान्वित होंगे. इस मौके पर गुरुआ के सीओ मो अतहर जमील, थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमान के साथ-साथ उत्तर कोयल परियोजना नहर के एसडीओ व कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन