राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए नौ बच्चों को डीइओ ने पटना किया रवाना

Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 21 Mar 2025 7:52 PM

विज्ञापन

जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिस्पर्धा में अव्वल आने वाले गया के नौ बच्चे पटना में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

विज्ञापन

गया. जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिस्पर्धा में अव्वल आने वाले गया के नौ बच्चे पटना में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें. 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए शुक्रवार को बच्चों को जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश ने झंडी दिखाकर रवाना किया. सभी नौ बच्चों को 13 मार्च को गया के हरिदास सेमिनरी स्कूल परिसर स्थित किलकारी में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल आने पर चुना गया है. बच्चे विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होंगे.

क्विज

जितू मौर्या, प्लस टू जिला स्कूल गया.

सुधा कुमारी, मध्य विद्यालय सरैया खिजरसराय.

रवि कुमार, मध्य विद्यालय गोस्वन बाराचट्टी.

गणित ओलिंपियाड

प्रवीण कुमार, उच्च विद्यालय रोशनगंज बांकेबाजार.

नीलम कुमारी, मध्य विद्यालय नकनुपा शेरघाटी.

अमित राज, मध्य विद्यालय नैली.

ललित कला

समीर कुमार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सलेमपुर टिकारी

निशा कुमारी, मध्य विद्यालय गिंजोई खुर्द टनकुप्पा

साक्षी राज, मध्य विद्यालय रोही बाराचट्टी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन