बंद कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Updated:
विज्ञापन
बंद कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मानपुर की घटना, लड़की के पिता ने कहा- हुई है हत्या

विज्ञापन

मानपुर की घटना, लड़की के पिता ने कहा- हुई है हत्या औरंगाबाद जिले के कुटुस के रहनेवाले पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी 2022 में परोरिया गांव में हुई थी शादी प्रतिनिधि, मानपुर सोहैपुर पंचायत के परोरिया में रविवार की देर रात बंद कमरे में फांसी के फंदे से झूलता एक 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव बरामद किया गया है. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, मृतक की पहचान रानी कुमारी 22 वर्षीय (पति साजन कुमार) के रूप में की गयी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, मृतक रानी कुमारी की शादी 2022 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया के रहनेवाले साजन कुमार के साथ हुई थी. इसके बाद से अक्सर महिला फोन पर किसी दूसरे व्यक्ति से बातें करते रहती थी. इसका पति एवं परिवार के सदस्य विरोध किया करते थे. इधर, मृतक रानी के पिता कृष्णा चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की हत्या साजिश के तहत कर दी गयी है. इस मामले में साजन कुमार, उसकी विधवा मां एवं भाई को आरोपित बनाया है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, मृतक का मायका औरंगाबाद जिले के कुंडवा थाना के कुटुस में है. क्या कहते हैं थानाध्यक्ष इस बाबत थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि मृतका की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. इधर, उसके पिता के लिखित तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बंद कमरे में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन