Bihar News: छेड़खानी की शिकायत करने पर दो महिलाओं की चाकू से गोद कर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Mar 2022 9:53 AM

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. मृतकाओं की पहचान अकौनी गांव के गया पासवान की पत्नी सुशीला देवी व मोहित पासवान की पत्नी कुमन देवी के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

गया. खिजरसराय थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे आपस में गोतनी दो महिलाओं की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी. दोनों महिलाएं अपने घर पर रह रही नजदीकी रिश्तेदार की बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत करने आरोपित के घर गयी थी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. मृतकाओं की पहचान अकौनी गांव के गया पासवान की पत्नी सुशीला देवी व मोहित पासवान की पत्नी कुमन देवी के रूप में की गयी है. जानकारी के मुताबिक, सुशीला देवी अपनी एक मात्र दिव्यांग पुत्री की देखरेख के लिए जहानाबाद जिले के शेरथुआ के एक निजी रिश्तेदार की लड़की को रखा है.

लड़की शौच के लिए गयी, तो उसके साथ पड़ोस के युवक मुकेश पासवान द्वारा छेड़खानी की गयी. यह जानकारी लड़की ने घर पर आकर दी, तो सुशीला देवी अपनी गोतनी कुमन देवी के साथ आरोपित के घर शिकायत करने गयी. दोनों पक्षों में बात कहा-सुनी में तब्दील हो गयी और मुकेश पासवान सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने चाकू से हमला कर दोनों महिलाओं को घायल कर दिया. बीच बचाव करने आये शंकर पासवान के सिर पर भी चाकू मार कर घायल कर दिया.

परिजन घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद तीनों घायलों को लेकर मगध मेडिकल कॉलेज जा रहे थे कि रास्ते में ही दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया. घायल शंकर पासवान के अनुसार, आरोपित मुकेश पासवान, राकेश पासवान, मुंद्रिका पासवान, चिंता देवी सहित अन्य लोगों ने घटना को अंजाम दिया है.

मामले की सूचना मिलने पर खिजरसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तो सभी आरोपित घर छोड़ कर फरार हो गये थे. नीमचक बथानी डीएसपी विनय कुमार शर्मा ने भी घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया है. सुशीला की मौत से उसकी दिव्यांग बच्ची व कुमन देवी की मौत से उसके तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया. घटना के बाद बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन