बिहार का कुख्यात रंजीत डॉन दिल्ली से गिरफ्तार, लूटकांड समेत कई बड़ी वारदातों को दिया था अंजाम

Updated:
विज्ञापन
ranjit don arrested| Crime News: Bihar's notorious Ranjit Don arrested from Delhi

पुलिस के गिरफ्त में अपराधी

Crime News: गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पिछले कई सालों से फरार 50 हजार के इनामी अपराधी रंजीत कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. वह 2022 में मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुई लूटकांड का मुख्य आरोपी था और तभी से फरार चल रहा था.

विज्ञापन

Crime News: गया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पिछले कई सालों से फरार 50 हजार के इनामी अपराधी रंजीत कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर छापेमारी कर उसे धर-दबोचा. यह अपराधी 2022 में मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुई लूटकांड का मुख्य आरोपी था और तभी से फरार चल रहा था.

कैसे पकड़ा गया इनामी अपराधी?

गया पुलिस की विशेष टीम को लंबे समय से रंजीत कुमार की तलाश थी. उसके खिलाफ गया पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था, जिसके बाद पुलिस को उसके दिल्ली में छिपे होने की सूचना मिली. चिन्हित स्थान पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

कौन है रंजीत कुमार?

रंजीत कुमार गया के मानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह 2022 में हुई लूट की एक बड़ी वारदात में शामिल था, जिसमें बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए थे. इस मामले में एक अन्य आरोपी उत्तम कुमार पहले ही गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन रंजीत लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार था.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

अब तक दो मामले दर्ज, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

गया पुलिस अब रंजीत के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन कर रही है. फिलहाल उसके खिलाफ गया में दो मामले दर्ज पाए गए हैं. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य अपराधों और नेटवर्क का खुलासा हो सके. गया के सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने कहा कि रंजीत की गिरफ्तारी से अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी. अब पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन