अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठायी मांग

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता
गयाजी दक्षिणी भाग की जिला कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर चंदे की कथित अनियमितता को लेकर प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई.
Gaya Ji Congress protest : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी (गयाजी दक्षिणी भाग) शेरघाटी-बोधगया के तत्वावधान में प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया. प्रदर्शन की शुरुआत जेपी चौक से हुई और कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता जुलूस के रूप में थाना मोड़ तक पहुंचे.
चंदे की कथित अनियमितता की जांच की मांग
थाना मोड़ पर आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने अयोध्या राम मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे में कथित अनियमितता के मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच कराने की मांग की. साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई.
आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता जरूरी
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया चंदा लोगों की आस्था का प्रतीक होता है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है. उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए.
बड़ी संख्या में मौजूद रहे कांग्रेस पदाधिकारी
प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, अयूब अली उर्फ कमर खान, महमूद आलम, ठाकुर शिवेंद्र सिंह, नईम अंसारी, शिवशंकर कुशवाहा, विकास यादव, रंजीत चौधरी, इंदल पासवान, पवन कुमार, राजीव रंजन कुमार, विजय कुमार चौधरी, रेवती रमण कुशवाहा सहित विभिन्न प्रखंडों के कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










