हिंदी व उर्दू के प्रसिद्ध लेखक कासिम खुर्शीद के निधन पर शोक

हिंदी व उर्दू के प्रसिद्ध लेखक, शायर और कथाकार कासिम खुर्शीद के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है. आमस प्रखंड क्षेत्र के हमजापुर में गत दिन शोक सभा का आयोजन किया गया.
आमस. हिंदी व उर्दू के प्रसिद्ध लेखक, शायर और कथाकार कासिम खुर्शीद के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है. आमस प्रखंड क्षेत्र के हमजापुर में गत दिन शोक सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता अंजुमन तरक्की उर्दू बिहार शाखा शेरघाटी के उपाध्यक्ष जहीर अनवर ने की. अंजुमन तरक्की के स्थानीय सचिव मोहम्मद अली ने बताया कि उपस्थित लोगों ने कासिम खुर्शीद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और इसे साहित्य जगत की बड़ी क्षति बताया. जहीर अनवर ने कहा कि कासिम खुर्शीद एक अच्छे लेखक, कवि और इंसान थे. अदब की दुनिया का एक जगमगाता चिराग बुझ गया. मालूम हो कि जहानाबाद के काको निवासी कासिम खुर्शीद की मृत्यु गत मंगलवार की सुबह पटना में हो गयी थी. शोकसभा में मुफ़्ती मोख्तार क़ासमी, सैयद अबुज़र नदवी, कैरियर इम्बार्क के निदेशक शाहिद इकबाल, अवामी उर्दू निफाज़ कमेटी मगध क्षेत्र के अध्यक्ष जमशेद अशरफ, शिक्षक संघ आमस के प्रखंड सचिव नदीम अख्तर, शिक्षक इमरोज अली, शहबाज आलम, मो अली और जहीर अनवर आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




