मोरहर नदी के किनारे पर रहनेवाले ग्रामीणों को सीओ ने दिया नोटिस

Updated:
विज्ञापन
मोरहर नदी के किनारे पर रहनेवाले ग्रामीणों को सीओ ने दिया नोटिस

प्रखंड के रानीगंज मोरहर नदी के किनारे पर झोंपडी लगाकर गुजर-बसर करने वाले ग्रामीणों को सीओ सुनीता कुमारी ने नोटिस देकर सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

इमामगंज. प्रखंड के रानीगंज मोरहर नदी के किनारे पर झोंपडी लगाकर गुजर-बसर करने वाले ग्रामीणों को सीओ सुनीता कुमारी ने नोटिस देकर सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश दिया है. इस संबंध में सीओ ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न गांव के कुछ अनुसूचित जाति के लोग रानीगंज मोरहर नदी के टीले को कब्जा कर उस पर झोंपडी लगाकर दो तीन सालों से रह रहे है. जो कभी भी नदी में तेज पानी आने के बाद बह सकते हैं. बचने के लिए उन्हें कुंजेसर में घर बनाने के लिए बासगीत पर्चा भी दिया गया है. उसके बाद भी वे नदी के टीले को खाली नहीं कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. नदी उफान पर है. खतरे से ऊपर बह रही है. नदी के टीले कभी भी नदी के तेज धार में समा सकते हैं. जिससे अनहोनी हो सकती है. उन्हें कई बार समझा बुझाकर नदी के टीले से हटकर दूसरे जगह पर जाने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन