इमामगंज व बाराचट्टी में आज सीएम सभा को करेंगे संबोधित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Apr 2024 9:56 PM
इमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना टांड़ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर एसएसपी आशीष भारती, सिटी एसपी प्रेरणा कुमारी, इमामगंज डीएसपी अमित कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने चुनावी सभा स्थल का मुआयना किया.
इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना टांड़ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर एसएसपी आशीष भारती, सिटी एसपी प्रेरणा कुमारी, इमामगंज डीएसपी अमित कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने चुनावी सभा स्थल का मुआयना किया. इस दौरान अधिकारी ने चुनावी मंच, हेलीपैड, बैरिकेडिंग आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान एसएसपी ने कई दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री के चुनावी सभा को देखते हुए पुलिस काफी चौकन्नी है. प्रमुख सड़कों पर छोटे-बड़े सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है. वहीं क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी सुरक्षा वालों के द्वारा किया जा रहा है.
गया के सीनियर पुलिस अधीक्षक आशीष भारती की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों की टीम ने बाराचट्टी में होनेवाली चुनावी सभाओं को लेकर स्थल का निरीक्षण किया. ज्ञात हो की बाराचट्टी के शोभ बाजार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जबकि बाराचट्टी हाइस्कूल मैदान में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की चुनावी सभा होनी है. चुनावी सभा को लेकर कार्यस्थल का निरीक्षण एसएसपी आशीष भारती ने किया और इस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश अपने मातहत अधिकारियों को दिया. इस दौरान शेरघाटी डीएसपी के रामदास बाराचट्टी के इंस्पेक्टर उमेश कुमार सहित कई अधिकारी शामिल थे. गौरतलब है कि दोनों नेताओं के चुनाव को लेकर पूरे इलाके में गहमागहमी बनी हुई है और पुलिस सुरक्षा को लेकर खासी चौकस है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










