स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत डीडीयू मंडल ने रविवार को गया रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया.
गया जी. स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत डीडीयू मंडल ने रविवार को गया रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया. एक से सात नंबर प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, डेल्हा साइड और ट्रेनों के शौचालयों की गहन सफाई की गयी. सैनिटरी उपकरणों की मरम्मत, हैंड वॉश स्टेशन की सफाई और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. डेल्हा साइड में युवाओं को जोड़ने के लिए संवादात्मक गतिविधियां आयोजित हुईं और उन्होंने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई. पोस्टर, घोषणाओं और संवाद सत्रों के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया. यह पहल सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार और स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




