गया जी डैम की साफ-सफाई शुरू
Published by :NIRAJ KUMAR
Published at :26 Feb 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन

अगले एक सप्ताह में सफाई का काम पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन
अगले एक सप्ताह में सफाई का काम पूरा करने का लक्ष्य
दो वोट व चार सफाइकर्मियों की मदद से करायी जा रही सफाई
संवाददाता, गया जी. फल्गु नदी के देवघाट सीताकुंड के बीच बने गया जी डैम की सफाई का काम जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार से शुरू कराया गया है. जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि गया जी डैम की सफाई दो वोट व चार सफाइकर्मी लगाये गये हैं. उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह में गया जी डैम की गंदगी को पूरी तरह से साफ करा दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिहार सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों की सुविधा के लिए बनायी गयी. पितृपक्ष मेले के बाद गया जी डैम का पानी गंदगी से प्रदूषित हो रहा था. पिंडदानियों को उपयोग करने में दिक्कत हो रही थी. आम तीर्थयात्रियों की जरूरत को देखते हुए गया जी डैम की सफाई का काम शुरू कराया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




