पुलिस व बालू माफियों के बीच झपड़, तीन कर्मी जख्मी

Updated:
विज्ञापन
पुलिस व बालू माफियों के बीच झपड़, तीन कर्मी जख्मी

माफियाओं ने चार राउंड की फायरिंग, एक गिरफ्तार

विज्ञापन

माफियाओं ने चार राउंड की फायरिंग, एक गिरफ्तार प्रतिनिधि, बेलागंज. गुरुवार को बेलागंज थाना क्षेत्र दलेलचक गांव के समीप पुलिस व अवैध बालू कारोबारी के बीच झड़प में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. इस दौरान उपद्रवियों ने चार राउंड फायरिंग की. मौके से पुलिस ने एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करते हुए एक उपद्रवी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि नित्य दिन की भांति मोटरसाइकिल गश्त के जवान श्रीपुर-चाकंद मार्ग से गुजर रहे थे. उसी दौरान दलेलचक गांव के समीप एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जा रहा था. पुलिस रोक कर जब्त करने लगी. इसी बीच बड़ी संख्या में अवैध बालू कारोबारी जुट गये और ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाने का प्रयास करने लगे. इस दौरान झड़प में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. इस घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची. उपद्रव कर रहे उपेंद्र यादव उर्फ बिलइया को गिरफ्तार किया. अवैध बालू लोड बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि इस दौरान अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, आरक्षी मदन कुमार व संजीत कुमार जख्मी हो गये. उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलागंज में कराया जा रहा है. वे खतरे से बाहर हैं. इस घटना में 10 लोगों को नामजद आरोपित बनाते दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस मामले के आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन