गया जी : शेरघाटी बाइपास निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठा, 5.85 किमी सड़क बनाने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
शेरघाटी बाइपास निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठा, सरकार ने कहा- डीपीआर तैयार, उपलब्धता के अनुसार होगा निर्माण

शेरघाटी शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित बाइपास सड़क निर्माण का मुद्दा बिहार विधानसभा में गूंजा. विधायक उदय कुमार सिंह ने इस महत्वपूर्ण मांग को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया है.

विज्ञापन

शेरघाटी शहर में लगातार बढ़ रहे भीषण ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित बाइपास सड़क निर्माण का मामला बिहार विधानसभा में गूंजा.

शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक उदय कुमार सिंह ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से एनएच-2 (NH-2) से शेरघाटी शहर के बाहर नदी किनारे होते हुए कचनार, इस्माइलपुर, गोंदा बाग, सम्राट विहार और अमर सिंह बगीचा तक प्रस्तावित बाइपास सड़क निर्माण की मांग सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाई.

वाहनों के दबाव को कम करने के लिए बाइपास जरूरी: विधायक

विधायक ने सदन में कहा कि शेरघाटी शहर में प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम से आम लोगों, व्यापारियों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बाइपास सड़क का निर्माण होने से शहर के भीतर वाहनों का दबाव काफी कम होगा और आवागमन अधिक सुगम, त्वरित एवं सुरक्षित हो सकेगा.

5.85 किलोमीटर होगी लंबाई, फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार

सरकार की ओर से विधानसभा में दिए गए जवाब में बताया गया कि प्रस्तावित बाइपास की कुल लंबाई लगभग 5.85 किलोमीटर होगी.

इसके निर्माण के संबंध में फिजिबिलिटी (साध्यता) रिपोर्ट तैयार कर ली गई है. सरकार ने आश्वासन दिया कि संसाधनों की उपलब्धता और प्राथमिकता के आधार पर आगामी वित्तीय वर्षों में इस बाइपास निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

जनहित के मुद्दों को उठाना प्राथमिकता: उदय कुमार सिंह

विधायक उदय कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े हर महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि शेरघाटी के समग्र विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा.

Also Read : गया जी : तीन दिन की बारिश से टूटी सड़क बनी परेशानी, शिकायत के बाद प्रशासन ने कराया दुरुस्त


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन