होटल से बाल श्रमिक को कराया मुक्त
Published by :ROHIT KUMAR SINGH
Published at :29 Apr 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन

गया न्यूज : संचालक के विरुद्ध केस दर्ज
विज्ञापन
गया न्यूज : संचालक के विरुद्ध केस दर्ज
प्रतिनिधि, शेरघाटी.
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के होटल व प्रतिष्ठानों में बाल मजदूरी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया. श्रम संसाधन विभाग द्वारा मंगलवार को अभियान में नयी बाजार स्थित अपना फैमिली रेस्टोरेंट में बाल मजदूरी करते एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया. इस मामले में होटल संचालक के विरुद्ध शेरघाटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है. बताया कि मंगलवार को टीम शहर में पहुंची और विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की. जांच के दौरान एक होटल में कम उम्र का बच्चा काम करते मिला. इसके बाद कार्रवाई की गयी और बच्चे को मुक्त करवाते हुए होटल संचालकों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




