चैंबर ऑफ काॅमर्स कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव आज
Published by : NIRAJ KUMAR Updated At : 03 Apr 2025 6:43 PM
सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, गया कार्यालय में चार अप्रैल को होने वाले चुनाव की तैयारियों की गुरुवार को चैंबर कार्यालय में चुनाव उप समिति व अन्य कार्यकर्ता-पदाधिकारियों द्वारा समीक्षा की गयी.
गया. सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, गया कार्यालय में चार अप्रैल को होने वाले चुनाव की तैयारियों की गुरुवार को चैंबर कार्यालय में चुनाव उप समिति व अन्य कार्यकर्ता-पदाधिकारियों द्वारा समीक्षा की गयी. साथ ही चुनाव को व्यवस्थित व सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर विचार विमर्श किया गया. समिति के अध्यक्ष विपेंद्र अग्रवाल व महासचिव सुनील कुमार ने बताया कि चैंबर कार्यकारिणी के लिए 26 प्रत्याशियों में से 18 सदस्यों का चुनाव सुबह 10:30 से 3:30 तक होना निश्चित किया गया है. इसके बाद मतगणना और फिर चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी. जिस मत पत्र में 18 से अधिक नाम के आगे निशान पाये जायेंगे उस मत पत्र को अयोग्य घोषित किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










