बेलागंज के राजद प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
बेलागंज के राजद प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज

जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के प्रचार वाहन चालक श्रीराम कुमार ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा है

विज्ञापन

बेलागंज.

बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, डायरी व पैसा छीनने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के प्रचार वाहन चालक श्रीराम कुमार ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि 26 अक्तूबर को वे जदयू नेताओं को लेकर वंशी बिगहा गांव प्रचार के लिए गये थे. उसी दौरान राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. प्रचार वाहन के बैनर-पोस्टर फाड़ दिये और धमकी दी कि दोबारा प्रचार करने आये, तो जान मार देंगे. साथ ही वाहन में रखी डायरी और जेब में रखे 7000 रुपये भी छीन लिये. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि चालक के आवेदन पर राजद प्रत्याशी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज किया गया है. राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया और कहा कि स्थानीय प्रशासन एक राजनीतिक दल के एजेंट की तरह काम कर रहा है, जो राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. यह घोर निंदनीय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन