शादी समारोह में जा रही कार पलटी, आधा दर्जन घायल
Published by :ROHIT KUMAR SINGH
Published at :21 Apr 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन

गया न्यूज : औरंगाबाद के सभी घायल
विज्ञापन
गया न्यूज रू औरंगाबाद के सभी घायल
आमस.
शादी समारोह में लोगों को लेकर जा रही ऑटो के पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं. उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस में किया जा रहा है. अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि सोमवार की दोपहर शादी समारोह में लोगों को लेकर जा रही ऑटो गुरुआ के नगवां गांव के समीप पलट गयी थी. इसके बाद घायलों को आमस अस्पताल लाया गया है. उन्होंने बताया कि घायल औरंगाबाद जिले के फेसर के रहने वाले रवि प्रीत, बृज मोहन, रामप्रवेश, अमित कुमार और अंटोनी कुमार को अस्पताल लाया गया है. इनमें रवि प्रीत और बृज मोहन को प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




