ePaper

शराब व महुआ फूल के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 05 Oct 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
शराब व महुआ फूल के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

बांकेबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के सैफगंज पुल के समीप से एक बाइक पर रखकर ले जा रहे 60 किलोग्राम महुआ फूल व 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बांकेबाजार. बांकेबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के सैफगंज पुल के समीप से एक बाइक पर रखकर ले जा रहे 60 किलोग्राम महुआ फूल व 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. शराब धंधेबाज की पहचान रोशनगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव के रहने वाले अनव कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान सैफगंज गांव के समीप से एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से 20 लीटर देसी महुआ शराब, 60 किलोग्राम महुआ फूल एवं एक पल्सर बाइक बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि धंधेबाज को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन