Gaya News : ज्ञानयात्रा के साथ कल से बौद्ध महोत्सव का होगा आगाज

Updated at : 28 Jan 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : ज्ञानयात्रा के साथ कल से बौद्ध महोत्सव का होगा आगाज

Gaya News : तथागत बुद्ध की ज्ञान भूमि बोधगया में आयोजित होने वाला तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का आगाज ज्ञानयात्रा के साथ हो जायेगा.

विज्ञापन

बोधगया. तथागत बुद्ध की ज्ञान भूमि बोधगया में आयोजित होने वाला तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का आगाज ज्ञानयात्रा के साथ हो जायेगा. बुद्ध की तपोस्थली ढूंगेश्वरी पहाड़ी की तलहट्टी से सुजाता गढ़ होते हुए महाबोधि मंदिर तक गुरुवार की सुबह ज्ञानयात्रा का आयोजन किया जायेगा. इसमें बौद्ध भिक्षु, देशी-विदेशी श्रद्धालुओं के साथ ही जिला प्रशासन के पदाधिकारी व स्थानीय लोग शामिल होंगे. मान्यता है कि इसी रास्ते से राजकुमार सिद्धार्थ बोधगया पहुंचे थे और यहां उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी. इस कारण बुद्ध के मार्गों पर चल कर उनके उपदेशोंं का अनुसरण करने की प्रेरणा ज्ञान यात्रा से ली जाती है. इसके बाद शुक्रवार की शाम को कालचक्र मैदान में बौद्ध महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया जायेगा. बौद्ध भिक्षुओं के मंत्रोच्चार के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा. इसके बाद उद्घाटनकर्ताओं के संबोधन व बिहार गौरव गान का आयोजन किया जायेगा. विदेशी कलाकारों की प्रस्तुति के साथ ही बॉलीवुड के पार्श्व गायक अंकित तिवारी की प्रस्तुति देंगे. तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव के दौरान दूसरे दिन शनिवार को कालचक्र मैदान के मंच पर स्थानीय व बिहार के कलाकारों की प्रस्तुति व शाम में मैथिली ठाकुर व नूरानी बैंड धमाकेदार प्रदर्शन करेगा. शनिवार को महिला उत्सव व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. बौद्ध महोत्सव का समापन रविवार को होगा. समापन संध्या पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत की गायकी का आनंद दर्शक उठायेंगे. आयोजन के दौरान अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया गया है. मंगलवार को मंच को अंतिम रूप दिया जा रहा था व मंच तैयार करने वाली दिल्ली की कंपनी के संचालक कैलाश तनेजा ने बताया कि गुरुवार की शाम तक मंच को पूरी तरह से तैयार कर लिया जायेगा. कालचक्र मैदान में ग्रामश्री मेला व पंचायतों के स्टॉल सहित सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल व फूड फेस्टिवल को लेकर स्टॉल तैयार किये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन