स्टेशन पर पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित, पठन-पाठन को बढ़ावा देने की पहल

Updated:
विज्ञापन
स्टेशन पर पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित, पठन-पाठन को बढ़ावा देने की पहल

अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन परिसर में हिंदी पुस्तकालय रामधारी सिंह दिनकर के माध्यम से पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गया जी. अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन परिसर में हिंदी पुस्तकालय रामधारी सिंह दिनकर के माध्यम से पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन राजभाषा विभाग, पूर्व मध्य रेल, डीडीयू द्वारा किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ अनुवादक प्रिंस कुमार, स्टेशन अधीक्षक मिथिलेश कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष राज कपूर, सीआईटी राकेश कुमार सिन्हा और मुख्य कार्यालय अधीक्षक भुवनेश्वर कुमार सहित कई रेलकर्मी उपस्थित थे. मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए कर्मचारियों ने प्रदर्शनी में भाग लिया और तीन दर्जन से अधिक पुस्तकें निर्गत करवायी गयीं. कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में पठन-पाठन की रुचि बढ़ाना और साहित्यिक माहौल को प्रोत्साहित करना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन