थैलेसीमिया दिवस पर लगाया गया रक्तदान शिविर

Updated at : 08 May 2025 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
थैलेसीमिया दिवस पर लगाया गया रक्तदान शिविर

शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के द्वारा थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर गया सदर अस्पताल में लगाया गया.

विज्ञापन

गया. शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के द्वारा थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर गया सदर अस्पताल में लगाया गया. रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में व्यवसायी सह शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के संरक्षक कैलाश डालमिया उर्फ मुन्ना डालमिया शामिल हुए. वहीं, विशिष्ट अतिथि सह संरक्षक अनंतधीश अमन, ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ टिबलु सिंह, नवीन सिन्हा, आशुतोष उर्फ बड़े ने संयुक्त रूप से रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और मेडल सर्टिफिकेट से सभी को सम्मानित किया. शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा ने बताया कि गया जिला में थैलेसीमिया दिवस को लेकर रक्तदान शिविर लगाया गया. जिले में कुल 116 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे हैं. इसमें 20 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संस्था यूथ ब्रिगेड ने संकल्प लिया और समय-समय पर खून उपलब्ध कराने का. वहीं, शिव कैलाश डालमिया ने बताया कि गया के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को हर संभव सहयोग की जायेगी. रक्तदान करनेवाले में अंजनी कुमार गौतम, पंकज दांगी, सागर गुप्ता, अनंतधीश अमन, सूबेदार शर्मा, कृष्णा साहू, प्रियंका कुमारी, नवनीत सिंह, सुबोध पाठक, आनंद कुमार, रवि बरनवाल, अनीश वर्मा, गौतम कुमार, शशि कुमार, प्रमानंद कुमार, नीतीश कुमार, प्रह्लाद कुमार, सुनील कुमार, सोनू कुमार, विकास कुमार रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन