सावधान..यह पुल सुरक्षित नहीं है, 3 साल पहले बने 13 करोड़ के पुल में आयी दरार

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar Flood

Bihar Flood: गयाजी के डोभी प्रखंड के कोठवारा और बैरिया गांव के बीच बना निरंजना नदी पुल में दरार आ गयी है. अचानक दो दिनों से बिहार और झारखंड में हो रही बारिश से अब नीलांजना नदी की धार काफी तेज हो गयी है. पानी के दवाब के चलते 3 साल पहले बना अब दरकने लगा है.

विज्ञापन

Bihar Flood: गयाजी. बिहार में मानसून आते ही अब पुलों में दरार आने का सिलसिला शुरू हो गया है. बिहार के गया जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर कोठवारा और बैरिया के बीच नीलांजना नदी पर बने पुल में दरार आ गयी है. 3 साल पहले ही इस पुल का निर्माण हुआ था, लेकिन 3 साल में ही पुल की ऐसी हालत हो गयी है कि इस पर भारी वाहनों के आवागमन पर जिला प्रशासन ने रोक लगा रखी है.

अब तक नहीं हुआ पुल का उद्घाटन

बताया जाता है कि इस पुल का एक पाया भी धंस गया है, जिसके कारण पुल में दरारें आई है. नाबार्ड योजना के तहत करीब 3 साल पहले 13 करोड़ की लागत से पुल बना था. इस पुल का निर्माण तिरुपति बालाजी कंपनी के द्वारा किया गया था. हालांकि पुल का उद्घाटन अब तक नहीं हुआ है. बिना उद्घाटन के इस पुल के दरकने से जिला प्रशासन ने इस पर एक बोर्ड लगा दिया है, जिसमें बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी है.

निर्माण में भारी गड़बड़ी का आरोप

बैरिकेडिंग कर बैनर में यह लिखा गया है कि सावधान..यह पुल आवागम के लिए सुरक्षित नहीं है. कृपया वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करे. तीन साल में किसी पुल की यह स्थिति हो जाए वो भी तब जब पुल का उद्घाटन ही नहीं हुआ हो. इसके निर्माण में भारी गड़बड़ी की बात लोग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह ठेकेदार और इंजीनियर की लापरवाही है. इन लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए. जिन्होंने आम लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया है.

Also Read: Bihar Cabinet Meeting: बिहार के 6 शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, केंद्र सरकार से समझौते पर कैबिनेट की मुहर

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन