ePaper

वजीरगंज में होली शांति पूर्वक मनाने की बीडीओ की अपील

Updated at : 11 Mar 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
वजीरगंज में होली शांति पूर्वक मनाने की बीडीओ की अपील

होली पर्व काे सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

वजीरगंज. होली पर्व काे सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बीडीओ प्रभाकर सिंह व थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने कहा कि आप सबों के सुझावों पर ध्यान देते हुए कार्य किया जायेगा. इसके साथ ही होली पर्व के दरम्यान जारी गाइडलाइन के तहत अश्लील गानों पर कड़ी पाबंदी रहेगी. शराबी व शराब तस्कर तथा लहरियाकट चलाने वालों पर विशेष स्तर से पुलिसिया कार्रवाई होगी. क्षेत्र में कहीं भी समस्या हो, तुरंत हमें सूचित करें, तत्काल समाधान किया जायेगा. इस मौके पर समिति सदस्यों ने शराब तस्करों व शराबियों पर नकेल कसने, पक्की सड़क से अतिक्रमण हटाने, नगर एवं पंचायतों में विशेष गश्ती की मांग की है. मौके पर सीओ दिलीप कुमार, नगर सफाई पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद थे. बैठक के अंत में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन