महिला छात्रावास व छात्राओं के लिए कॉमन रूम की हो व्यवस्था

Updated at : 08 May 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
महिला छात्रावास व छात्राओं के लिए कॉमन रूम की हो व्यवस्था

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सत्येंद्र नारायण सिन्हा महाविद्यालय इकाई ने गुरुवार को विभिन्न मांगो को लेकर प्रभारी प्राचार्य को एक मांग पत्र सौंपा.

विज्ञापन

टिकारी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सत्येंद्र नारायण सिन्हा महाविद्यालय इकाई ने गुरुवार को विभिन्न मांगो को लेकर प्रभारी प्राचार्य को एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र के माध्यम से कॉलेज के छात्रों और छात्राओं को होनेवाली विभिन्न समस्याओं का निराकरण जल्द करने की मांग की गयी है. मांग पत्र कॉलेज मंत्री जाह्नवी सिंह राजपूत के नेतृत्व में दिया गया. इसमें प्रमुख रूप से कॉलेज में नयी शिक्षा नीति के अनुरूप पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तक उपलब्ध कराये जाने, महिला छात्रावास, छात्राओं के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था करने सहित कई मांग शामिल हैं. जिला सह संयोजक धीरज केसरी ने बताया कि सत्र 2022-25 के छात्र छात्राओं को अब तक अंक पत्र व टीआर उपलब्ध नहीं किया है. इन्हें अविलंब प्रदान किया जाये, सत्र 2023-27 के प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के अनेक छात्राओं के परिणाम अनुपस्थित अथवा पेंडिंग की स्थिति में हैं. शीघ्र प्रकाशित किया जाये, सीवीएससी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर सेमिनार व कार्यशाला का आयोजन सुनिश्चित किया जाये. स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया जाए और ऑडिटोरियम का नामकरण अहिल्याबाई होल्कर सम्मेलन कक्ष किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन