तीन को बारा में होगी अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ की बैठक

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 26 Jul 2025 5:12 PM

विज्ञापन

अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ जिला संगठन विस्तार को लेकर तीन अगस्त को गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के बारा गांव में बैठक का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

गया जी. अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ जिला संगठन विस्तार को लेकर तीन अगस्त को गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के बारा गांव में बैठक का आयोजन किया गया है. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ शत्रुघ्न दांगी शामिल होंगे. यह जानकारी अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामलखन सिंह दांगी ने दी है. उन्होंने बताया है कि इस बैठक में संघ के गुरुआ प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार दांगी, प्रदेश महामंत्री दिनेश दांगी उर्फ गुरु लाल, मीडिया प्रभारी राजा दांगी, प्रसून कुमार, कमल किशोर बिंदु, डॉ उमेश दांगी, मनोज कुमार वर्मा, सुनील वर्मा, रमेश प्रसाद दांगी, परमानंद सिंह, प्रमोद दांगी उर्फ गांधी, गया जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार दांगी, जिला सचिव उपेंद्र प्रसाद दांगी, पटना जिलाध्यक्ष सहित नवादा, पटना , जहानाबाद, मुंगेर, बांका, जमुई सहित अन्य जिलों से लोग शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन