ePaper

पुलिस पर हमला करने का आराेपित गिरफ्तार, जेल

Updated at : 16 Apr 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने का आराेपित गिरफ्तार, जेल

पुलिस पर हमला करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के गिरफ्त में आया हमलावर आरोपित वीरेंद्र पासवान शहर के पीपरपांती मुहल्ले का रहनेवाला है.

विज्ञापन

शेरघाटी. पुलिस पर हमला करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के गिरफ्त में आया हमलावर आरोपित वीरेंद्र पासवान शहर के पीपरपांती मुहल्ले का रहनेवाला है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पिछले साल शराब एवं महुआ खेप लेकर झारखंड से शेरघाटी की ओर आ रहे एक व्यक्ति को शेखपुरा मुहल्ले के समीप पुलिस ने पकड़ा गया था. इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर धंधेबाज को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया. इस मामले को लेकर पुलिस ने आधा दर्जन नामजद तथा आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. शेष बचे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन