डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 15 Sep 2025 5:29 PM
युवक का टूटा था हाथ, प्लास्टर करने से नर्स हो गयी थी जाम
युवक का टूटा था हाथ, प्लास्टर करने से नर्स हो गयी थी जाम
घटना से गुस्साये लोगों ने जाम की सड़क, हंगामाप्रतिनिधि, मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गया-नवादा मुख्य मार्ग स्थित जगदीशपुर मुहल्ले में एक निजी क्लिनिक के चिकित्सक की लापरवाही से 35 वर्षीय मरीज की मौत हो गयी. इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और शव को एनएच पर क्लिनिक सामने रख दिया और हल्ला-हंगामा करने लगे. इससे करीब दो से तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा. इधर, इस घटना की जानकारी पाते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, एसआइ मोहम्मद इमरान, एसआइ मोहम्मद साजिद हुसैन समेत काफी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात कर उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकहर गांव निवासी (नियर मध्य विद्यालय) सिद्धेश्वर बेलदार के बेटे 35 वर्षीय महेंद्र कुमार उर्फ झींगुर के रूप में हुई. मृतक घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. उसकी चार बच्चियां हैं. मृत राज मजदूर करता था और अपने परिवार वालों का भरण-पोषण करता था.
चौकी पर से झींगुर गिरा नीचे, टूटा हाथ
मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह घर में आराम करने के दौरान गलती से चौकी पर से नीचे गिर गये. उनके दाहिने हाथ में फ्रेक्चर आ गया. परिवार वालों ने कहा कि वह जगदीशपुर के समीप हड्डी रोग का इलाज करने वाले एक निजी चिकित्सक के पास आये. चिकित्सक ने मरीज के हाथ का प्लास्टर कर दिया. लेकिन, हाथ का प्लास्टर करने के दौरान उसकी नस में खून संचार बंद हो गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिवार वालों के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषी चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के माध्यम से कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये नकदी दी गयी औ पारिवारिक लाभ के तहत बीडीओ वेद प्रकाश ने 20 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया है. फिलहाल, निजी चिकित्सक फरार हो गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










