मझियावां से बाबा धाम के लिए निकला कांवरियों का जत्था

Updated:
विज्ञापन
मझियावां से बाबा धाम के लिए निकला कांवरियों का जत्था

मझियावां गांव से कांवरियों का एक जत्था मंगलवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. डीजे की धुन पर बाबा भोलेनाथ के भजनों पर नाचते-गाते कांवरियों का जोश देखते ही बना.

विज्ञापन

परैया. मझियावां गांव से कांवरियों का एक जत्था मंगलवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. डीजे की धुन पर बाबा भोलेनाथ के भजनों पर नाचते-गाते कांवरियों का जोश देखते ही बना. इस अवसर पर मझियावां पंचायत की मुखिया संगीता कुमारी और समाजसेवी नागेंद्र कुमार उर्फ शिवजी ने कांवरियों का भव्य स्वागत किया. उन्होंने सभी कांवरियों को अंगवस्त्र भेंट कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की और उन्हें विदा किया. मुखिया संगीता कुमारी ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से सभी कांवरियों की यात्रा सफल हो और वे कुशलतापूर्वक बाबा का दर्शन कर लौटें. समाजसेवी नागेंद्र कुमार ने भी सभी कांवरियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और भक्ति सराहनीय है. कांवरियों ने बताया कि वे बाबा से अपने और गांव परिवार के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन