प्रवेश द्वार पर ''ताशी देलेक'' से करेंगे श्रद्धालुओं का स्वागत

Updated at :06 Jan 2017 8:51 AM
विज्ञापन
प्रवेश द्वार पर ''ताशी देलेक'' से करेंगे श्रद्धालुओं का स्वागत

बोधगया : कालचक्र मैदान के विभिन्न प्रवेश द्वारों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को अब तिब्बती भाषा में श्रद्धालुओं का स्वागत करना होगा व इसके लिए उन्हें ‘ताशी देलेक’ (तिब्बती में अभिवादन के लिए प्रयुक्त होनेवाला शब्द) कह कर उनका अभिवादन करना होगा. इसके लिए पदाधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. गुरुवार को डीएम […]

विज्ञापन
बोधगया : कालचक्र मैदान के विभिन्न प्रवेश द्वारों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को अब तिब्बती भाषा में श्रद्धालुओं का स्वागत करना होगा व इसके लिए उन्हें ‘ताशी देलेक’ (तिब्बती में अभिवादन के लिए प्रयुक्त होनेवाला शब्द) कह कर उनका अभिवादन करना होगा.
इसके लिए पदाधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. गुरुवार को डीएम कुमार रवि ने बीटीएमसी कार्यालय में कालचक्र पूजा के दौरान की गयी व्यवस्थाएं व कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा का निर्वहन करते हुए कालचक्र मैदान में आनेवाले श्रद्धालुओं, विशेषकर वरीय श्रद्धालुओं को तिब्बती भाषा में ‘ताशी देलेक’ कह कर स्वागत करें.
उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान सबसे ज्यादा तिब्बती भाषा सिखने व बोलनेवाले पदाधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. समीक्षा बैठक में डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को बताया कि अब तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है, पर पटना में आयोजित प्रकाश पर्व के समापन के बाद बोधगया में पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की संभावना है. इस कारण सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जायें व हर मोरचे पर अलर्ट रहें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन